Tuesday, August 27, 2019

मध्यप्रदेश के संभाग व मध्य प्रदेश की अंतर राज्य सीमा( इंटर स्टेट बाउंड्री ऑफ़ मध्य प्रदेश)

मध्यप्रदेश के संभाग

नमस्कार दोस्तों आज हम मध्य प्रदेश के सभी संभागों का अध्ययन करेंगे तथा इसके अंतर्गत आने वाले जिलों के बारे में भी चर्चा करेंगे। मध्य प्रदेश सरकार ने प्रशासन सुविधा की दृष्टि से मध्य प्रदेश के जिलों को 10 संभागों में बांटा गया है। वर्तमान में मध्य प्रदेश में 52 जिले तथा 10 संभाग हैं इन संभागो  का विस्तृत विवरण इस प्रकार है।
1. जबलपुर संभाग:- जबलपुर संभाग मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा संभाग है  इसका मुख्यालय जबलपुर में  है।इसके अंतर्गत 8 जिले आते हैं जबलपुर संभाग क्षेत्रफल व जनसंख्या दोनों की दृष्टि से सबसेे बड़ा संभाग है इस संभाग के 8 जिले इस प्रकार हैं
(1)जबलपुर (2)कटनी, (3)नरसिंहपुर (4)छिंदवाड़ा, (5)सिवनी, (6)बालाघाट, (7)मंडला (8)डिंडोरी।
2. इंदौर संभाग:- इंदौर संभाग मध्यप्रदेश का दूसरा सबसे बड़ा संभाग है। इसका मुख्यालय इंदौर में ही है इसके अंतर्गत 8 जिलेेे आते हैं वेे जिले इस  प्रकार हैं।
(1)इंदौर (2)धार(3)बड़वानी(4)खंडवा(5)अलीराजपुर((6))खरगोन (7)बुरहानपुर (8)झाबुआ।
3. ग्वालियर संभाग:- ग्वालियर संभाग का मुख्यालय ग्वालियर मे है। ग्वालियर अपने आप में एक जिला भी है। इसके अंतर्गत 05 जिले आते हैंं वे इस प्रकार हैं। 
(1)ग्वालियर(2) शिवपुरी(3) दतिया (4)गुना (5)अशोकनगर।
 4.रीवा संभाग:-इसका मुख्यालय रीवा जिले में है। संभाग में सर्वाधिक जलप्रपात पाए जाते हैं इस संभाग के अंतर्गत 4 जिले आते हैं वे इस प्रकार हैं।
(1)रीवा(2) सतना(3) सीधी(4) सिंगरौली।
5.उज्जैन संभाग:- इस संभाग का मुख्यालय उज्जैन में है इसके अंतर्गत 7 जिलेेे आते हैं  वे जिले इस प्रकार हैं ।
(1)उज्जैन (2)देवास(3) शाजापुर (4)आगर(5) रतलाम (6)मंदसौर (7)नीमच।
 6.सागर संभाग:- इस संभाग का मुख्यालय सागर में है इस संभाग के अंतर्गत 6 जिले आते हैं वह  जिलेेे इस प्रकार हैं ।
(1)सागर(2) दमोह(3) छतरपुर (4)टीकमगढ़ (5)पन्ना (6)निवाड़ी   ( निवाड़ी जिला मध्य प्रदेश का सबसे नवीनतम जिला है यह अक्टूबर 2018 को बना था यह टीकमगढ़ से जिले से अलग होकर मध्यप्रदेश का 52 वा जिला बना है यह जनसंख्या और क्षेत्रफल की दृष्टि में मध्य प्रदेश का सबसे छोटा जिला है)।
7. चंबल संभाग:- इस संभाग का मुख्यालय मुरैना में है इसके अंतर्गत 3 जिले आते हैं। वे जिले  इस प्रकार हैं।
 (1)मुरैना (2)भिंण्ड(3) श्योपुर। 
8. नर्मदा पुरम संभाग:- इसका मुख्यालय होशंगाबाद में है इसके अंतर्गत 3 जिले आते हैं अगस्त 2008 में होशंगाबाद संभाग का नाम बदलकर नर्मदा पुरम रख दिया गया था इसके अंतर्गत आने वाले जिले इस प्रकार हैं।
(1)होशंगाबाद (2)हरदा(3) बैतूल।
9. भोपाल संभाग:- इसका मुख्यालय भोपाल में है इसके अंतर्गत 5 जिले आते हैं वे जिन्हें इस प्रकार हैं।
(1)भोपाल(2) सीहोर (3)रायसेन(4) राजगढ़ (5)विदिशा ।
10. शहडोल संभाग:- यह संभाग सबसे नया संभाग है इसका मुख्यालय शहडोल में है यह वर्ष 2008 में बना था इसके अंतर्गत 3 जिले आते हैं 
(1)शहडोल(2) उमरिया(3) अनूपपुर।

 मध्य प्रदेश की अंतर राज्य सीमाएं 

           
मध्य प्रदेश के जिले मध्य प्रदेश की अंतर राज्य सीमाएं
           सभी दोस्तों से निवेदन है कि वे मध्यप्रदेश के अध्ययन करते समय मध्य प्रदेश का जिलों का मानचित्र अपने सामने अवश्य रखें तथा उसके सटीक अध्ययन अवश्य करें यह आपके तैयारी में एक महत्वपूर्ण हिस्सा साबित होगी।
                                        मध्य प्रदेश का वर्तमान स्वरूप अपने आसपास के 5 राज्यों के साथ सीमा साझा करता है वह राज्य इस प्रकार हैं 
(1)राजस्थान(2) उत्तर प्रदेश(3) छत्तीसगढ़ (4)गुजरात (5)महाराष्ट्र।
              मध्यप्रदेश के कौन-कौन से जिले किस राज्य के साथ सीमा बनाते हैं इसका विवरण इस प्रकार है।
(1) राजस्थान:-  मध्य प्रदेश के 10 जिले राजस्थान के साथ सीमा बनाते हैं वे जिले इस प्रकार हैं
 झाबुआ ,रतलाम, मंदसौर ,नीमच, आगर, राजगढ़ ,श्योपुर, शिवपुरी, मुरैना ,गुना।
(2) उत्तर प्रदेश:- मध्य प्रदेश राज्य के 14 जिले उत्तर प्रदेश के साथ सीमा साझा करते हैं वे जिले इस प्रकार हैं।
 मुरैना ,भिंड, दतिया ,शिवपुरी, अशोकनगर ,सागर ,टीकमगढ़, निवाड़ी, छतरपुर, पन्ना ,सतना, रीवा ,सीधी, सिंगरौली।
(3) छत्तीसगढ़:- मध्यप्रदेश राज्य के 6 जिले छत्तीसगढ़ राज्य के साथ सीमा बनाते हैं।
 सीधी, सिंगरौली, शहडोल, अनूपपुर, डिंडोरी ,बालाघाट।
(4) गुजरात:-मध्य प्रदेश राज्य के 2 जिले में गुजरात राज्य के साथ सीमा साझा करते हैं यह जिले  इस प्रकार हैं ।
झाबुआ, अलीराजपुर।
(5)  महाराष्ट्र:- मध्यप्रदेश राज्य के 9 जिले महाराष्ट्र के साथ सीमा साझा करते हैं यह जिले  इस प्रकार हैं
अलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, बैतूल ,छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, खंडवा।

      मध्यप्रदेश के कौन से जिले किस राज्य के साथ सबसे लंबी सीमा बनाते हैं वे इस प्रकार हैं

(1) नीमच:-नीमच जिला राजस्थान के साथ सबसे बड़ी सीमा बनाता है।
(2) अलीराजपुर:- अलीराजपुर जिला गुजरात के साथ सबसे लंबी सीमा बनाता है।
(3)  बैतूल:- यह जिला महाराष्ट्र के साथ सबसे लंबी सीमा बनाता है
(4) अनुपपुर:- यह जिला छत्तीसगढ़ के साथ सबसे लंबी सीमा बनाता है।
(5) उत्तर प्रदेश:- उत्तर प्रदेश के साथ सबसे लंबी सीमा छतरपुर जिला बनाता है निवाड़ी जिला बनने से पहले टीकमगढ़ जिला उत्तर प्रदेश के साथ सबसे लंबी सीमा बनाता था।
                      वर्तमान में मध्य प्रदेश सबसे लंबी सीमा उत्तर प्रदेश के साथ व सबसे छोटी सीमा राजस्थान के साथ बनाता है मध्य प्रदेश का सबसे निकटतम बंदरगाह मुंबई है।

No comments:

Post a Comment

मध्यप्रदेश के संभाग व मध्य प्रदेश की अंतर राज्य सीमा( इंटर स्टेट बाउंड्री ऑफ़ मध्य प्रदेश)

मध्यप्रदेश के संभाग नमस्कार दोस्तों आज हम मध्य प्रदेश के सभी संभागों का अध्ययन करेंगे तथा इसके अंतर्गत आने वाले जिलों के बारे में भी चर्...