Showing posts with label Poetry. Show all posts
Showing posts with label Poetry. Show all posts

Thursday, July 11, 2019

आज का इंसान

आज का इंसान




                  
आज का इंसान 

कैसा अजीब सा जमाना हो गया है।
                                यहाँ इन्सान इन्सान को भूल गया है ।
करते तो है बहुत बड़ी बड़ी बात ।
                              लेकिन नही करते है एक भी मुलाकात।
सुबह उठ कर फ़ेसबुक,वाट्सआप पर करते हैं राम राम ।
                           बाकी दिन भर करते है गालियों से काम ।
कर लेते हैं हर किसी अजनबी से दोस्ती ।
                   अब रिश्तों मे नही रही पहले जैसी मौज-मस्ती। 
यहाँ उनसे बात करने के इंतज़ार में पूरी रात गुजर जाती है। 
                        फिर भी उन्हे अपनो की याद नही आती है। 
ना जाने कौन सी दुनिया मे ये लोग खोये रहते हैं। 
                        अपनो को भूल अन्जानो को ढूंढते रहते हैं। 
घर में होकर भी घर में ना होने का एहसास दिलाते है। 
                        ना जाने आज के स्कूलो मे क्या सिखाते है। 
बना कर बडा ग्रुप फेसबुक पर अपने दोस्त गिनाते है। 
        और जरुरत आने पर कोई भी दोस्त काम नहीं आते हैं। 
क्यों बदलते जा रहे हैं हम इस कदर ।
                                क्या हमे नहीं है अपनो की ही कदर। 
बनाया था किसी ने हमें मदद करने के लिए। 
                           लेकिन हो गये हैं दूर हम अपनो के लिए। 
यहाँ पर ज्ञान की बात तो सब करते हैं ।
                       लेकिन बात मानने से ना जाने क्यों डरते हैं ।
किसी से  कुछ प्रश्न पूँछना गुनाह हो जाता है ।
    लोगों को लगता है जैसे उन्हें ही सब कुछ आता है।
आजकल  लोगों की दुनिया सीमित हो गई है ।
                   और लोग कहते हैं कि दुनिया मुट्ठी में हो गई है।
 ना करके मदद दूसरों की वो खुद को बडा साहब मानते हैं। 
              रोते हैं ऐसे लोग जब इन्हें इन्हीं जैसे लोग मिलते हैं।
क्या क्या सिखा रहे हैं हम अपने आने वाले कल को।
         ऐसे ही सुखा रहे हैं हम अपने ही जीवन के कमल को। 
देख कर दूसरे की तरक्की लोग यहां जलते हैं ।
            ये लोग दूर नहीं अपने आस पास ही कहीं मिलते हैं। 
करके भरोसा अपनो पर  लोग आगे बढा करते है। 
    सोचा नहीं था कि अपने ही अपनो की टांग खींचा करते हैं।
बन कर वो हमारे हमदर्द हमारा दर्द जान लेते हैं। 
                        मौका मिलते ही हमारे दर्द का मजा लेते हैं। 
न जाने ये कैसा जमाना आ गया है। 
                        यहां इन्सान इंसानियत को ही भूल गया है ।

Sunday, June 30, 2019

मेरी खामोशी

                                   मेरी खामोशी


"लोग कहते है के शांत लोग अच्छे नहीं होते ,
          वो अपने दिल की बात किसी को बताऐ नहीं होते।
हर वक्त वो लोगों को ही सुना करते है।
                       फिर भी वो कभी किसी से बोर नहीं होते।
शायद यह भी उनका अपना ही अंदाज है।
                          मिलते हैं साथ तो मुस्कुरा दिया करते हैं।
कोई तो पूछ लो कि क्या राज है इनकी इस अदा का।
       शांत रहके भी लोगों को अपना हाल बता दिया करते हैं।
ना पूछ तू मुझसे मेरी इस खामोशी की वजह।
                       हर बात का जवाब मिलेगा तुझे सही जगह।
खुद चुप होकर दूसरे को बोलने का मौका देता हूँ।
                                 यकीन नहीं होता इस कलयुग में गूँगा भी मुह से जबाब देता है।
            चाह कर के भी गलती ना हो मुझसे,ये दुआ करता हूँ।
खुद मुस्कुराता हूँ, और सबको मुस्कुराने की सलाह देता हूँ।"

Thursday, June 27, 2019

ये हवायें........


                                 ये हवायें



   "क्या राज है इन हवाऔं में, जो मुझे हर बार अपना।     दिवाना बना लेती है ।
         शायद कुछ तो बात है इन में, जो हर बार अपना अहसास दिला देती हैं।
        पूंछना चहता हूँ उन हवाओं से, क्या रिश्ता है मेरा और तुम्हारा ।
       वो सिर पर ठण्डा सा झोका देकर, माँ होने का आभास करा जाती है। "....................

   "क्या अजीब सा राज है इन हवाओं में, जो अपने साथ बारिश की बूँदे ले आती हैं।
         खुद गीला होती हैं, और हमें भी गीला कर जाती हैं।
करवा के ठण्डक का अहसास हमें, खुद चुपचाप बैठ जाती है।
मिट्टी पर गिरी बारिश की बूँदे से मिट्टी की खुशबू को तू ही हम तक लाती है।
कभी तू अपनी मस्त अदा से लोगों का दिल जीत लेती है, तो कभी अपने रोद्र रूप से, लोगों के घरो को तोड़ देती हैं।
हर मौसम में तू अपना अलग ही रूप दिखाती है।
   बारिश में तू ठण्डी का झोका बनकर आती है। तो गर्मी में आग के थपेडो से हमें जलाती हैं।
ये हवा तेरी हर बात निराली है। क्या तू इस बार फिर से बदलने  वाली है। ".....................     

मध्यप्रदेश के संभाग व मध्य प्रदेश की अंतर राज्य सीमा( इंटर स्टेट बाउंड्री ऑफ़ मध्य प्रदेश)

मध्यप्रदेश के संभाग नमस्कार दोस्तों आज हम मध्य प्रदेश के सभी संभागों का अध्ययन करेंगे तथा इसके अंतर्गत आने वाले जिलों के बारे में भी चर्...