Monday, August 12, 2019

मध्य प्रदेश के कुछ रोचक तथ्य

                   मध्य प्रदेश के कुछ रोचक तथ्य


                         



मध्य प्रदेश राज्य का जन्म 1 नवंबर 1956 को हुआ था। चूँकि मध्य प्रदेश भारत के मध्य में स्थित है। इसलिए इसे हृदय प्रदेश भी कहते हैं। मध्य प्रदेश का नामकरण पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने किया था। मध्य प्रदेश के कुछ अन्य नाम जैसे कि "सोया स्टेट" , "नदियों का मायका" नाम है।चूँकि  मध्य प्रदेश में सोयाबीन का सर्वाधिक उत्पादन होता है इसलिए यह राज्य सोयाबीन के उत्पादन में अग्रणी है। इस कारण इसे "सोया स्टेट" भी कहते हैं। साथ ही साथ मध्य प्रदेश से कई सारी नदियां जैसे नर्मदा,सोन,चंबल आदि नदियां निकलती है इस कारण इसे "नदियों का मायका" भी कहते हैं। मध्यप्रदेश में प्रत्येक वर्ष 01 नवंबर को राज्य का स्थापना दिवस मनाया जाता है वर्ष 2000 में  मध्य प्रदेश के दक्षिण पूर्व का लगभग 30% हिस्सा विभाजित होकर छत्तीसगढ़ के रूप में एक नया राज्य बन जाता है और भारत के 29वे राज्य के रूप में अस्तित्व में आता है। मध्य प्रदेश का वर्तमान स्वरूप 1 नवंबर 2000 से एक जैसा है मध्य प्रदेश में कुल जिलों की संख्या 52 है।


(1) मध्य प्रदेश की भौगोलिक स्थिति अक्षांशीय और देशांतरीय विस्तार इस प्रकार है
   21°6' उत्तरी अक्षांक्ष से  26°30' उत्तरी अक्षांक्ष तक है। 
   74°59' पूर्व  देशांतर से   82°66' पूर्व  देशांतर तक  है। 
(2) मध्यप्रदेश का राजकीय पशु - बारहसिंघा (प्रजाति -ब्रैडरी)
(3) मध्य प्रदेश का राजकीय पक्षी - दूधराज या शाही बुलबुल या           पैराडाइज फ्लाई कैचर (साइंटिफिक नेम)।
(4) मध्य प्रदेश का राजकीय फूल -लिली
Note- मध्य प्रदेश के राजकीय पशु, पक्षी और फूल को 1 नवंबर 1981 को मध्य प्रदेश के  25वीं स्थापना वर्षगांठ पर राजकीय चिन्ह के रूप में अपनाया गया था।
(5) मध्यप्रदेश का राजकीय खेल- मलखंब
(6)मध्य प्रदेश का राजकीय वृक्ष- बरगद वृक्ष(बट व्रक्ष)
(7) मध्य प्रदेश की राजकीय फसल -सोयाबीन
(8) मध्यप्रदेश का राजकीय  नृत्य- राई
(9) मध्यप्रदेश का   राजकीय नाट्य -मांच
(10) मध्य प्रदेश की राजकीय भाषा- हिंदी
(11)मध्यप्रदेश का राजकीय गान- " मेरा मध्य प्रदेश" ( रचनाकार- महेश श्रीवास्तव)
(12) कर्क रेखा मध्यप्रदेश के 14 जिलों से  होकर गुजरती है  वे जिले इस प्रकार हैं।  रतलाम ,उज्जैन ,आगर,राजगढ़,सीहोर,भोपाल, विदिशा, रायसेन ,सागर, दमोह  जबलपुर, कटनी ,उमरिया, शहडोल।
( इन 14 जिलों में पहले एक जिला शाजापुर था लेकिन शाजापुर के विभाजन से आगर जिला अलग हो गया जिस कारण अब कर्क रेखा शाजापुर की जगह आगर से गुजरती है)
(13) भारत की मध्यान रेखा 82°5' मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले से होकर( स्पर्श करते) हुए गुजरती है
(14) मध्य प्रदेश का सबसे पूर्व का जिला- सिंगरौली।
(15) मध्य प्रदेश का सबसे पश्चिमी जिला- अलीराजपुर।
(16) मध्य प्रदेश  का सबसे उत्तरी जिला- मुरैना ।
(17) मध्य प्रदेश का सबसे दक्षिणी जिला- बुरहानपुर ।
(18) मध्य प्रदेश की पूर्व से पश्चिम की लंबाई- 870 किलोमीटर
(19) मध्य प्रदेश की उत्तर से दक्षिण तक की लंबाई-605 किलोमीटर
(20) मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा जिला- छिंदवाड़ा।
(21) मध्य प्रदेश का सबसे छोटा जिला- निमाड़ी।
(22) मध्य प्रदेश का सबसे अधिक जनसंख्या वाला जिला-इंदौर

(23) मध्य प्रदेश का सबसे कम जनसंख्या वाला जिला- हरदा

(24) मध्य प्रदेश की जनसंख्या देश की कुल जनसंख्या का  6% है।

(25) मध्य प्रदेश जनसंख्या की दृष्टि से देश में पांचवें स्थान पर है

(26) मध्य प्रदेश  क्षेत्रफल की दृष्टि से दूसरे स्थान पर है

(27) मध्य प्रदेश की प्रथम जनगणना 1881 में हुई थी।

(28) मध्यप्रदेश में 2011 में 15वीं जनगणना हुई थी।

(29) मध्य प्रदेश की जनसंख्या में  2001 से 2011 के बीच     लगभग   20% वृद्धि हुई है।

(30) मध्यप्रदेश में प्रतिवर्ष 11 मई को जनसंख्या नियंत्रण दिवस मनाया जाता है।

(31) मध्य प्रदेश का जनसंख्या घनत्व 236 है।

(32) मध्य प्रदेश में सर्वाधिक जनसंख्या घनत्व- भोपाल( 855)

(33) मध्य प्रदेश में न्यूनतम जनसंख्या घनत्व- डिंडोरी( 94)

(34) मध्य प्रदेश का लिंगानुपात- 931 (एक हजार पुरुषों पर महिलाओं की संख्या)।

(35) मध्यप्रदेश में सर्वाधिक लिंगानुपात वाला जिला- बालाघाट(1021)।

(36) मध्य प्रदेश में न्यूनतम लिंगानुपात वाला जिला -भिंड (837) ।

(37) मध्य प्रदेश की साक्षरता दर 69.32% हैं। इस में पुरुष साक्षरता 78.73% और महिला साक्षरता 59.2 % है।

(38) मध्य प्रदेश का सर्वाधिक साक्षर जिला -जबलपुर (81.1%)

(39) मध्य प्रदेश का न्यूनतम साक्षर जिला -अलीराजपुर (36.1%)

(40) मध्य प्रदेश की ग्रामीण साक्षरता दर 63.94 प्रतिशत है।

(41) मध्य प्रदेश की शहरी साक्षरता दर  82.85% है

(42) मध्य प्रदेश की कुल जनसंख्या का 21.1% जनसंख्या अनुसूचित जनजाति (ST)  की है।

(43) मध्य प्रदेश की कुल जनसंख्या का 15.6% जनसंख्या अनुसूचित जाति(SC) का है।

(44) मध्यप्रदेश में सर्वाधिक शहरी जनसंख्या वाला जिला - भोपाल

(45) मध्य प्रदेश में न्यूनतम शहरी जनसंख्या वाला जिला- डिंडोरी

(46) सन 2013 में मंडला जिले के तारागढ़ में उज्जैन और  दिल्ली के जंतर मंतर से भी प्राचीन वेधशाला की खोज की गई है जिसका निर्माण बघेल वंशी राजा कर्ण देव ने कराया था।

(47) मध्यप्रदेश का मंदसौर नगर रावण की पत्नी महारानी मंदोदरी का मायका है।

(48) मध्य प्रदेश में प्रथम नहर का निर्माण सन 1923 में बालाघाट जिले में बेनगंगा नामक नहर बनाई गई थी।

(49) मध्यप्रदेश में खेल सुविधाओं को बढ़ावा देने के लिए ऑपरेशन प्लेफील्ड चलाया  गया था।

(50) भोपाल गैस कांड 2-3 दिसंबर 1984 में हुआ था। इसमें फैली हुई गैस को समाप्त करने के लिए सरकार ने ऑपरेशन फेथ चलाया था।

(51) मध्य प्रदेश की विश्व प्रसिद्ध चंदेरी साड़ी अब केवल चंदेरी में ही बनेगी। क्योंकि मध्य प्रदेश में इस साड़ी का पेटेंट करा लिया है। जो प्रदेश में इस तरह का पहला पेटेंट है।

(52) मध्य प्रदेश का प्रथम पर्यावरण न्यायालय भोपाल में बना।

(53) मध्यप्रदेश के भोपाल जिलें में न केवल मध्य प्रदेश राज्य की बल्कि पूरे एशिया की सबसे बड़ी जिला अदालत है।

(54) मध्यप्रदेश में मानव अधिकार आयोग का गठन 13 दिसंबर 1995 को हुआ इसका मुख्यालय भोपाल है।

(55) मध्यप्रदेश में अनुसूचित जाति आयोग की स्थापना 1995 में हुई।

(56) मध्य प्रदेश में पिछड़ा वर्ग आयोग का गठन 1993 में हुआ था     29 जून 1995 में वैधानिक रूप से पिछड़ा वर्ग आयोग अधिनियम का दर्जा प्राप्त हुआ।

(57) मध्यप्रदेश में महिला आयोग का गठन 23 मार्च 1998 को हुआ।

(58) मध्यप्रदेश में दो मेंटल हॉस्पिटल हैं  इंदौर और ग्वालियर।

(59) मध्य प्रदेश के मोहद( नरसिंहपुर ) के लोग संस्कृत भाषी हैं जहां समस्त निवासी की बातचीत संस्कृत में ही  होती है।

(60) मध्यप्रदेश में देश की सबसे अधिक अनुसूचित जनजाति के लोग पाए जाते हैं
https://amzn.to/2Kt9QZH


No comments:

Post a Comment

मध्यप्रदेश के संभाग व मध्य प्रदेश की अंतर राज्य सीमा( इंटर स्टेट बाउंड्री ऑफ़ मध्य प्रदेश)

मध्यप्रदेश के संभाग नमस्कार दोस्तों आज हम मध्य प्रदेश के सभी संभागों का अध्ययन करेंगे तथा इसके अंतर्गत आने वाले जिलों के बारे में भी चर्...