Tuesday, August 13, 2019

मध्य प्रदेश की सामान्य बातें

                              



 ग्वालियर का किला



मध्यप्रदेश ज्ञान में मध्य प्रदेश से जुड़े हुए महत्वपूर्ण जानकारियों की चर्चा आज हम इस पोस्ट में करेंगे यह पोस्ट हमेशा अपडेट किया जाता है। तो Study करते रहिए और success  पाइए।

                मध्य प्रदेश का क्षेत्रफल 1 नवंबर 2000 के बाद से 308252 वर्ग किलोमीटर है वर्ष 2000 में मध्य प्रदेश का दक्षिण पूर्वी हिस्से का विभाजन होता है और लगभग 30% हिस्सा अलग होकर छत्तीसगढ़ नामक भारत का 29 वा राज्य का उदय होता है विभाजन से पूर्व मध्य प्रदेश का कुल क्षेत्रफल 443446 वर्ग किलोमीटर था इसी के साथ साथ मध्य प्रदेश सन 2000 से पहले क्षेत्रफल की दृष्टि से प्रथम स्थान पर था किंतु विभाजन के बाद से यह क्षेत्रफल की दृष्टि में राजस्थान के बाद दूसरे नंबर पर है मध्य प्रदेश का क्षेत्रफल भारत के कुल क्षेत्रफल का लगभग 9.38% है तथा जनसंख्या की दृष्टि से 6% है।
*मध्य प्रदेश में कुल जिलों की संख्या- 52
*मध्य प्रदेश में कुल तहसीलों की संख्या- 370
*मध्य प्रदेश में कुल विकासखंडो की संख्या 313 है इनमें कुल आदिवासी विकास खंडों की संख्या 89 है
*मध्य प्रदेश में कुल गांव की संख्या 55343 है तथा इनमे आबादी      वाले गांव की संख्या 52143 है
* मध्य प्रदेश में कुल नगरों की संख्या- 476
*मध्य प्रदेश में कुल नगर निगमों की संख्या- 16 
*मध्य प्रदेश में कुल नगर पालिकाओं की संख्या- 100 
*मध्य प्रदेश में कुल नगर पंचायतों की संख्या -264 
*मध्यप्रदेश में ग्राम पंचायतों की संख्या- 23040 
*मध्य प्रदेश में जनपद पंचायतों की संख्या -313
*मध्य प्रदेश में जिला पंचायतों की संख्या -52 
*मध्यप्रदेश में आईजी जोन-11
*मध्यप्रदेश में डीआईजी रेंज- 15
*मध्यप्रदेश में कंट्रोल रूम- 53
* मध्य प्रदेश में कुल पुलिस थाने-1035
* मध्य प्रदेश में कुल पुलिस चौकी-562
* मध्य प्रदेश में कुल पुलिस जिले-52
* मध्य प्रदेश मे  कुल लोकसभा सीट 29 है। इसमें 4 सीटें अनुसूचित जाति के लिए और 6 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित रहती हैं।
* मध्य प्रदेश में राज्यसभा की कुल  सीटें 11 हैं। 

* मध्यप्रदेश की विधानसभा में कुल सीटों की संख्या 231 है जिसमें 35 सीटें अनुसूचित जाति के लिए तथा 47 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए रहती हैं और एक सीट राज्यपाल द्वारा विधानसभा के लिए  मनोनीत सदस्य के लिए होती है। बाकी बची हुई सीटें अनारक्षित वर्ग में आती हैं।
* मध्य प्रदेश का हाई कोर्ट जबलपुर में है लेकिन इसकी दो खंडपीठ है । एक ग्वालियर व एक इंदौर में है। अगर कोई व्यक्ति अपनी याचिका दायर करना चाहता है।तो वह जबलपुर के बजाय ग्वालियर या इंदौर में भी अपनी याचिका दायर कर सकता है।





No comments:

Post a Comment

मध्यप्रदेश के संभाग व मध्य प्रदेश की अंतर राज्य सीमा( इंटर स्टेट बाउंड्री ऑफ़ मध्य प्रदेश)

मध्यप्रदेश के संभाग नमस्कार दोस्तों आज हम मध्य प्रदेश के सभी संभागों का अध्ययन करेंगे तथा इसके अंतर्गत आने वाले जिलों के बारे में भी चर्...